Home > Education > संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के खासमहल-8 स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का ‘द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ (Sant Xavier Prize Distribution) तुलसी भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम  (Sant Xavier Prize Distribution) का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, जेआरडी टाटा स्टील खेल प्रबंधन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के मुख्य कोच हसन इमाम मलिक, ए.एस. कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अवधेश गिरी तथा जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाज में बुजुर्गों की स्थिति को दर्शाने वाला ‘वृद्धाश्रम’ नाटक तथा ‘विविधता में एकता’ पर आधारित प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, चरित्र निर्माण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, तुलसी भवन के प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर अरुणाभूषण, संस्कार भारती तुलसी भवन की अध्यक्ष रागिनी भूषण सहित कई गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें – नीट-यूजी पेपर लीक पर झारखंड छात्र मोर्चा का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कार्यक्रम में अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय प्रशासन ने समारोह की सफलता का श्रेय स्कूल एडमिन के.सी. भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डियत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, निर्मला जी, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply