Home > Crime > किशोरी हत्याकांड का खुलासा: शादी का दबाव बना विवाद की वजह, प्रेमी ने किशोरी की गला काटकर की हत्या, गिरफ्तार+VDO

किशोरी हत्याकांड का खुलासा: शादी का दबाव बना विवाद की वजह, प्रेमी ने किशोरी की गला काटकर की हत्या, गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा मिडिल स्कूल के पास 9 मई को किशोरी का शव (Parsudih Girl Murder) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका (Parsudih Girl Murder) का प्रेम संबंध बिरसानगर निवासी सोनू कर्मकार के साथ था। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपी अपनी पत्नी के साथ परसुडीह स्थित छोलागोड़ा में अपने ससुराल आया हुआ था। इसी बीच किशोरी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी सोनू कर्मकार ने गुस्से में आकर किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर केस : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी बन गया जल्लाद, पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की ली जान, वजह अब भी रहस्य+VDO

जमशेदपुर के परसुडीह में प्रेम संबंध के विवाद में किशोरी की हत्या, आरोपी प्रेमी सोनू कर्मकार गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply