Home > Jamshedpur > घाघीडीह पंचायत में विकास की नई सौगात, विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

घाघीडीह पंचायत में विकास की नई सौगात, विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

Jamshedpur (Jharkhand) : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में विकास और संस्कृति संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास (Jamshedpur News) किया। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला धूमकुड़िया भवन आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को सहेजने का केंद्र बनेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन (Jamshedpur News) केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। इस भवन के निर्माण से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा।

इसके साथ ही विधायक निधि से बनने वाले घाघीडीह पंचायत के मंगल सिंह बागे के घर से राम सोरेन के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें – किशोरी हत्याकांड का खुलासा: शादी का दबाव बना विवाद की वजह, प्रेमी ने किशोरी की गला काटकर की हत्या, गिरफ्तार+VDO

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलाय कुमार टुडू, संजीत कुमार हेंब्रम, रामसेश दास, सोनिया भूमिज, अल्हान मार्डी, जगत मार्डी, बहादुर किस्कू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदल रही है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply