Home > Crime > सोपोडेरा के स्कूल परिसर में मिली बिरसानगर की किशोरी की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका से सनसनी

सोपोडेरा के स्कूल परिसर में मिली बिरसानगर की किशोरी की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका से सनसनी

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके (Sopodera Crime) में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की पहचान कर ली है। मृतक किशोरी बिरसानगर की रहने वाली बताई जा रही है। परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान (Sopodera Crime) की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, किशोरी किसी के घर पर काम करती थी। वह स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची, उसे वहां कौन लाया और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस किशोरी के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के फोन डेटा की भी जांच कर रही है ताकि संपर्कों का पता लगाया जा सके।

Sopodera Crime: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने देखा शव

आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य ने सबसे पहले शव को देखा और स्थानीय लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई।

Sopodera Crime: जहर की आशंका भी जांच में शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से भी मिलान कर रही है।

इसे भी पढ़ें – कदमा में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार+VDO

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फिलहाल किशोरी की पहचान पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply