Home > Business > इंटक स्थापना दिवस पर झारखंड यूथ इंटक का ध्वजारोहण, मजदूरों को बताया देश की रीढ़+ VDO

इंटक स्थापना दिवस पर झारखंड यूथ इंटक का ध्वजारोहण, मजदूरों को बताया देश की रीढ़+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में इंटक के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड यूथ इंटक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और यूनियन पदाधिकारियों ने भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम ( Jamshedpur Intuc Establishment Day) आयोजित किया। इस मौके पर श्रमिकों के अधिकार और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

( Jamshedpur Intuc Establishment Day) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि 3 मई 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में इंटक की स्थापना हुई थी। तब से संगठन लगातार मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इंटक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में काम करता रहेगा।

सत्यम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश और समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे ही भारत की असली ताकत हैं। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता अवतार सिंह और रवि शंकर सिंह को अतिथियों द्वारा माला पहनाकर झारखंड यूथ इंटक में शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें – धतकीडीह में गामा होटल संचालक को निशाना बना कर दिनदहाड़े हवाई फायरिंग, आज़ाद नगर के दो बदमाश गिरफ्तार

इस अवसर पर झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महासचिव विजय यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह, इंटक के सचिव और कोल्हान संगठन प्रभारी राणा सिंह, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी, यूथ इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडे, महासचिव रघुचंदन प्रधान, सचिव जितेंद्र सिंह, जयदीप कालिंदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मजदूर मौजूद रहे।

You may also like
यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
साझा महोत्सव में झलकी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य, नाटक और संगीत से सजी रंगारंग शाम
Chief Justice IN Jamshedpur
जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, नगाड़ा-मांदर बजाकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह+VDO
जमशेदपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य महिला शोभा यात्रा, आस्था के साथ सशक्तिकरण का संदेश+VDO

Leave a Reply