Home > Crime > धतकीडीह में गामा होटल संचालक को निशाना बना कर दिनदहाड़े हवाई फायरिंग, आज़ाद नगर के दो बदमाश गिरफ्तार

धतकीडीह में गामा होटल संचालक को निशाना बना कर दिनदहाड़े हवाई फायरिंग, आज़ाद नगर के दो बदमाश गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand ) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह के कुरैशी मुहल्ला स्थित मार्केट एरिया में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग (Dhatkidih Aerial Firing) की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आज़ाद नगर के रहने वाले दो बदमाशों ने गामा होटल पहुंचकर संचालक सरफराज कुरैशी उर्फ गामा को ललकारा, गाली-गलौज की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग (Dhatkidih Aerial Firing) कर दी।

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान मानगो के आज़ाद नगर निवासी इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम के रूप में हुई। दोनों आरोपी ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपाली इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें – आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा : 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, जानें ठेकेदार पर होगी क्या कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply