Home > Crime > जमशेदपुर में लग्जरी कार से गो-तस्करी का खुलासा, कपाली पुलिस ने XUV से चार मवेशी छुड़ाए

जमशेदपुर में लग्जरी कार से गो-तस्करी का खुलासा, कपाली पुलिस ने XUV से चार मवेशी छुड़ाए

Jamshedpur (Jharkhand) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस की सतर्कता से गो-तस्करी (Jamshedpur Cow Smuggling ) का बड़ा मामला सामने आया। कामारगोड़ा चौक के पास चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी महिंद्रा XUV कार से चार गोवंशों को बरामद किया। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी के बीच चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Jamshedpur Cow Smuggling: कार के अंदर का दृश्य देख चौंकी पुलिस

जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। तस्करों ने बेरहमी की हद पार करते हुए कार (Jamshedpur Cow Smuggling) की पिछली सीटें निकालकर चार गायों को बेहद क्रूर तरीके से ठूंसकर बांध रखा था। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

Jamshedpur Cow Smuggling: मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार और चारे की व्यवस्था के बाद उन्हें स्थानीय गौशाला भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: 7 दिन में भरें मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म, वरना नहीं मिलेगा लाभ

 तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply