Home > Education > जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार बने जिला टॉपर, पूर्वी सिंहभूम का 98.02% रिजल्ट, राज्य में चौथा स्थान

जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार बने जिला टॉपर, पूर्वी सिंहभूम का 98.02% रिजल्ट, राज्य में चौथा स्थान

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल (Jamshedpur JAC Board Result) किया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा Jamshedpur JAC Board Result) है।

इस वर्ष जिले से कुल 21,181 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20,762 सफल घोषित हुए। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही जिला इस मुकाम तक पहुंच सका।

Jamshedpur JAC Board Result: ओम कुमार बने जिला टॉपर

पूर्वी सिंहभूम में ओम कुमार ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6%) और गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। उमेश मांडी ने 485 अंक (97%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें – JAC Board Result : गुमला बना टॉपर, चतरा फिसड्डी, पूर्वी सिंहभूम चौथे नंबर पर; जानिए रांची व कोल्हान का प्रदर्शन

टॉप 10 छात्र-छात्राएं

*ओम कुमार – 492 (98.4%)

* शिप्रा प्रधान – 488 (97.6%)

* गीता गोराई – 486 (97.2%)

* उमेश मांडी – 485 (97%)

* अनामिका महतो – 485 (97%)

* कोयल रानी साव – 485 (97%)

* मोहन महतो – 484 (96.8%)

* शंकर गिरी – 483 (96.6%)

* हेमा मन्ना – 483 (96.6%)

* खुशी कुमारी – 482 (96.4%)

पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रशासनिक निगरानी का सकारात्मक असर इस रिजल्ट में साफ तौर पर देखने को मिला।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply