Home > Education > JAC Board Result : गुमला बना टॉपर, चतरा फिसड्डी, पूर्वी सिंहभूम चौथे नंबर पर; जानिए रांची व कोल्हान का प्रदर्शन

JAC Board Result : गुमला बना टॉपर, चतरा फिसड्डी, पूर्वी सिंहभूम चौथे नंबर पर; जानिए रांची व कोल्हान का प्रदर्शन

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित (JAC Board Result ) कर दिया गया है। इस बार राज्यभर में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कुल 95.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल (JAC Board Result ) हुए हैं।

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो गुमला जिला पूरे राज्य में टॉपर बनकर उभरा है। यहां कुल 13,760 परीक्षार्थियों में से 13,667 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिससे जिले का पास प्रतिशत 99.32% रहा।

दूसरे स्थान पर दुमका और तीसरे स्थान पर पाकुड़ जिला रहा। वहीं, औद्योगिक जिला पूर्वी सिंहभूम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। यहां 21,181 छात्रों में से 20,762 सफल हुए और जिले का परिणाम 98.02% रहा।

JAC Board Result: रांची का प्रदर्शन औसत, 15वें स्थान पर फिसली राजधानी

राजधानी रांची इस बार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और मेरिट सूची में 15वें स्थान पर रही। जिले से 32,549 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 30,841 विद्यार्थी पास हुए। रांची का कुल पास प्रतिशत 94.75% दर्ज किया गया।

JAC Board Result: कोल्हान क्षेत्र का हाल

कोल्हान प्रमंडल में सरायकेला-खरसावां ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वां स्थान प्राप्त किया। यहां 11,652 परीक्षार्थियों में से 11,112 सफल हुए और पास प्रतिशत 95.36% रहा।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिले को 17वां स्थान मिला। जिले के 15,394 छात्रों में से 14,579 सफल हुए और पास प्रतिशत 94.70% दर्ज किया गया।

सबसे नीचे चतरा जिला

मेरिट सूची में सबसे नीचे चतरा जिला रहा, जहां 17,577 छात्रों में से 16,031 ही पास हो सके। जिले का कुल परिणाम 91.20% रहा, जो राज्य में सबसे कम है।

इसे भी पढ़ें – JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल का जलवा

राज्य का ओवरऑल प्रदर्शन

पूरे झारखंड में इस बार 4,22,109 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 4,02,178 छात्र सफल हुए। कुल मिलाकर राज्य का पास प्रतिशत 95.27% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO

Leave a Reply