Ranchi (Jharkhand) : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 17 जिलों के उपायुक्तों (डीसी) का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना (Jharkhand DC Posting) के अनुसार कई जिलों में नए आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं, वर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पद से हटा दिया गया है और फिलहाल उन्हें प्रतीक्षा सूची में (Jharkhand DC Posting) रखा गया है। इसी तरह, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार को भी हटा दिया गया है। वहां जिले की कमान आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को दी गई है। वह पश्चिमी सिंहभूम के नए डीसी बनाए गए हैं। आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
इसे भी पढ़ें – हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों की एंट्री नाकाम, ईरान की चेतावनी के बाद लौटे – बड़ा सैन्य टकराव टला
Jharkhand DC Posting: अन्य प्रमुख तबादलों की बात करें तो:
* IAS संदीप कुमार को लातेहार का डीसी बनाया गया है
* IAS अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
* IAS दिलेश्वर महतो को गुमला का डीसी बनाया गया है
* IAS मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है
* IAS लोकेश मिश्रा को गोड्डा का डीसी नियुक्त किया गया है
* IAS शशि प्रकाश सिंह को देवघर भेजा गया है
* IAS उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का डीसी बनाया गया है
* IAS हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है
* IAS मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का डीसी बनाया गया है
* IAS ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा में तैनाती दी गई है
* IAS दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है
* IAS दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू भेजा गया है
* IAS सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का डीसी बनाया गया है
* IAS संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
* IAS आलोक कुमार को जामताड़ा में तैनाती दी गई है
इस संबंध में विभाग के संयुक्त सचिव चिंटू दोराईबुरु ने राज्यपाल के आदेश के बाद अधिसूचना जारी की।
इसे भी पढ़ें – हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर आंशिक सहमति: ईरान ने रखीं शर्तें, सीजफायर के बीच जहाजों की आवाजाही पर सस्पेंस




