Home > Crime > पटमदा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत+VDO

पटमदा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के पास स्थित पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी गांव के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत (Jamshedpur Accident) हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश (Jamshedpur Accident) का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठनठनी घाटी क्षेत्र की अवैध पत्थर खदान से पत्थर (चेली) लादकर बामनी की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर ही पड़े रहे। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को बामनी गांव के एक स्कूल के पीछे खेत में छिपाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी चुनू सिंह सरदार के 20 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह सरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक मित्र के साथ बुरूडीह स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। वहीं, दूसरे युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

इसे भी पढ़ें – टाटानगर रेल अस्पताल में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं व माताओं को किया गया जागरूक

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply