Home > Business > टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव: तीन सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव: तीन सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई तीन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रक्रिया (Jamshedpur Tata Motors) तेज हो गई है। सोमवार को कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, जिससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, एक्सल डिवीजन की क्षेत्र संख्या 04 और 05 के लिए केवल दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र (Jamshedpur Tata Motors) लिया है। इनमें क्रमशः रविंद्र कुमार और सिंह बीके शामिल हैं। ऐसे में यदि इनके नामांकन पत्र सही पाए जाते हैं, तो दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं।

वहीं, ईआरसी (ERC) के क्षेत्र संख्या 49 के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। इस सीट पर विश्वनाथ घोष, सुनील कुमार प्रसाद और समरेश कुमार के बीच मुकाबला होने की संभावना है, जिससे इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है।

चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई के हस्ताक्षर से सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आगे बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur Tata Motors: 14 अप्रैल को होगा नामांकन दाखिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल को उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच कंपनी परिसर स्थित पुराने कैंटीन के काउंटर पर अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply