Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्राचार्यों, प्राचार्य-प्रभारियों और शिक्षकों का स्थानांतरण एवं दायित्व पुनर्निर्धारण (Kolhan University News) किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई कॉलेजों में नए सिरे से जिम्मेदारियां (Kolhan University News) तय की गई हैं।
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह को टाटा कॉलेज, चाईबासा का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी दास का स्थानांतरण बहरागोड़ा कॉलेज में किया गया है। जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान और डॉ. नजरुल इस्लाम को क्रमशः मनोहरपुर और जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime Daybook: बागबेड़ा में 4 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; डैम में डूबने से मौत
महिला कॉलेज, चाईबासा की डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा को घाटशिला कॉलेज भेजा गया है, जबकि पीजी विभाग की डॉ. अंजना वंदना प्रेमा खलखो को महिला कॉलेज, चाईबासा में प्राचार्य-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र के कई शिक्षकों का भी आपसी तबादला किया गया है। डॉ. नीता सिन्हा को वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर और डॉ. सुमन कुमारी को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में नई जिम्मेदारी दी गई है। विज्ञान समेत अन्य विषयों के कई सहायक एवं सह-प्राध्यापकों को भी विभिन्न कॉलेजों में पुनः तैनात किया गया है।
कुछ शिक्षकों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं। ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर की डॉ. अरुंधति डे और डॉ. बानश्री डे को सप्ताह के तय दिनों में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं डॉ. एम.ए. खान को वर्कर्स कॉलेज में भी साप्ताहिक जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।
डॉ. प्रकाश सरकार को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थानांतरित किया गया है। साथ ही डॉ. संजय यादव और डॉ. कृष्णा प्यारे को क्रमशः केएस कॉलेज, सरायकेला और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्राचार्य-प्रभारी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें – कोल्हान यूनिवर्सिटी में तबादला-पोस्टिंग का छात्र मोर्चा ने किया स्वागत, व्यवस्था सुधार की उम्मीद
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार और व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी




