Home > Crime > आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने मचाई दहशत: VDO

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने मचाई दहशत: VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर (Adityapur Firing) थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Adityapur Firing) कर इलाके में सनसनी फैला दी।

गौरतलब है कि बदमाशों ने घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए तीन राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से पैदल ही फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को भी इन दोनों ने इलाके में एक अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा समय पर सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें

पूर्व पार्षद नील पदम विश्वास ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले की घटना के बाद अगर सख्ती बरती जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – इस्फहान में पुलिस ने मार गिराया अमेरिकी C-130 विमान, ऑपरेशन का वीडियो जारी

वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply