Home > Jamshedpur > मानगो में मेयर प्रत्याशी का पोस्टर फाड़े जाने के आरोप से बढ़ी सियासी गर्मी, मानगो में चुनावी माहौल गर्म+VDO

मानगो में मेयर प्रत्याशी का पोस्टर फाड़े जाने के आरोप से बढ़ी सियासी गर्मी, मानगो में चुनावी माहौल गर्म+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो नगर निगम चुनाव के बीच मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के चुनावी पोस्टर और बैनर फाड़े जाने का आरोप (Mango Nagar Nigam Election ) लगाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, आरोप में कितना दम है इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mango Nagar Nigam Election के मेयर प्रत्याशी पति राजकुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि मानगो पुल और बृजवासी स्वीट्स के समीप लगाए गए चुनावी पोस्टर अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए। उन्होंने इस संबंध में मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को पुलिस ने मानगो पुल और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। इस दौरान राजकुमार श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

राजकुमार श्रीवास्तव ने इस घटना को चुनावी माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान इस तरह की हरकतें बेहद निंदनीय हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राजकुमार श्रीवास्तव पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव को मेयर पद का चुनाव लड़ाने के फैसले के बाद उन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संभावित कार्रवाई को देखते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उन्हें पार्टी का बागी नेता माना जा रहा है।

वहीं कुमकुम श्रीवास्तव ने भी पोस्टर फाड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती हैं और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस प्रकार की घटनाओं से उनका मनोबल कमजोर नहीं होगा और वे मजबूती से अपना चुनावी अभियान जारी रखेंगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में बड़ी वारदात टली : हथियारों के साथ सात बदमाश गिरफ्तार+VDO

दूसरी तरफ एक लोकल फेसबुक चैनल को इंटरव्यू देते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पति भाजपा नेता नीरज सिंह ने राजकुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाया कि अब चुनाव आने पर वह लोगों से वोट मांग रहे हैं। क्या कभी राजकुमार श्रीवास्तव ने मानगो वासियों को एक गिलास पानी पिलाने का काम किया है क्या। उन्होंने राजकुमार श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जब वह जिला अध्यक्ष थे तो उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे। यह आरोप मीडिया में भी आए थे और उनसे जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ले लिया गया था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply