Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती: डीलरों के स्टॉक यार्ड में लगेंगे CCTV कैमरे

जमशेदपुर में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती: डीलरों के स्टॉक यार्ड में लगेंगे CCTV कैमरे

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी और खरकाई नदी से हो रहे अवैध बालू खनन  (Jamshedpur Illegal Sand) पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बागुनहातु और बारीडीह इलाके में नावों के जरिए अवैध बालू उठाव (Jamshedpur Illegal Sand) की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि अवैध कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा सके।

हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पर बनेगी बाउंड्री

बैठक में बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का खाका भी तैयार किया गया। हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पर प्रदूषण के मुद्दे को गंभीर मानते हुए रेलवे को बाउंड्री कराने और खनिज ढककर परिवहन करने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए।

इसके अलावा, गुड़ाबांदा क्षेत्र में बांग्ला ईंट भट्ठा संचालकों को गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित 10,000 ईंट निर्माण की सीमा का सख्ती से पालन कराने को कहा गया। उपायुक्त ने पिछले महीने गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई की समीक्षा की और जिला खनन अधिकारी को बालू की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए।

Jamshedpur Illegal Sand: अब तक जब्त बालू की होगी नीलामी

डीसी ने यह भी आदेश दिया कि अब तक जब्त किए गए सभी बालू की नीलामी सुनिश्चित की जाए। पुल-पुलिया के आसपास नदी से बालू उठाव पर तत्काल रोक लगाने को कहा गया, क्योंकि इससे संरचनाओं के कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें –टाटा जू में अफ्रीकी शेरों की नई दहाड़, मनोहर और श्रीदेवी बने आकर्षण का केंद्र

बैठक में वन प्रमंडल अधिकारी सबा आलम अंसारी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीओ धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply