Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो नगर निगम चुनाव (Mango Nagar Nigam Election) को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनता से निरंतर विकास के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसा मानगो बनाना है, जहां हर नागरिक को मानगो वासी होने पर गर्व महसूस हो।
बुधवार को आयोजित पदयात्रा (Mango Nagar Nigam Election) के दौरान सुधा गुप्ता ने शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर-1, रामनगर और सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
सुधा गुप्ता ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई और जाममुक्त मानगो उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार फिर विकास की गति को तेज करने की जरूरत है। इसके लिए जनता का समर्थन जरूरी है।
इसे भी पढ़ें –थाने से 50 मीटर दूर दिनदहाड़े फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित समर्थकों का थाने पर प्रदर्शन
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 23 फरवरी को अपने घरों से निकलकर चुनाव चिन्ह कारपेट, क्रम संख्या 11 पर मतदान करें और उन्हें विजयी बनाएं। पदयात्रा के दौरान विभिन्न बस्तियों में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह साफ देखने को मिला।




