Home > Jamshedpur > नगर निगम चुनाव को लेकर AIMIM में बगावत, प्रदेश महासचिव और जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जेबा खान को देना चाहते थे समर्थन

नगर निगम चुनाव को लेकर AIMIM में बगावत, प्रदेश महासचिव और जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जेबा खान को देना चाहते थे समर्थन

Mango Nagar Nigam Election

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो नगर निगम चुनाव (Mango Nagar Nigam Election) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एआईएमआईएम द्वारा मेयर पद के लिए जेबा कादरी को समर्थन देने की घोषणा के बाद पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

फैसले से नाराज होकर पार्टी के प्रदेश महासचिव बाबर खान और जिला अध्यक्ष फखरुद्दीन अंसारी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये दोनों नेता कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी जेबा खान को एआइएमआइएम का उम्मीदवार घोषित करना चाहते थे। यह लोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए थे और वहां इन नेताओं की इस मुद्दे पर बहस भी हुई।

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने समर्थन की घोषणा से पहले जिला अध्यक्ष से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों नेताओं ने नाराजगी जताई है। बाबर खान का कहना है कि किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने से पहले स्थानीय नेतृत्व से चर्चा जरूरी थी, क्योंकि जिला अध्यक्ष को जमशेदपुर की राजनीतिक परिस्थितियों की बेहतर समझ है। बिना मंथन लिए लिया गया फैसला संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ है।

फखरुद्दीन अंसारी ने भी इसी मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला इकाई की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया है। दोनों नेताओं के इस्तीफे से मानगो की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

इधर, मानगो नगर निगम चुनाव (Mango Nagar Nigam Election)  में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को समर्थन दिया है, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में AIMIM के भीतर मची खींचतान ने चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है।

इसे भी पढ़ें – थाने से 50 मीटर दूर दिनदहाड़े फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित समर्थकों का थाने पर प्रदर्शन

मानगो नगर निगम चुनाव का माहौल दिन-ब-दिन गर्म होता जा रहा है और राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply