Home > Jamshedpur > बर्मामाइन्स ट्यूब गेट बाजार हटाने की कोशिश के खिलाफ फूटा आक्रोश, दुकानदारों ने किया शांतिपूर्ण आंदोलन+VDO

बर्मामाइन्स ट्यूब गेट बाजार हटाने की कोशिश के खिलाफ फूटा आक्रोश, दुकानदारों ने किया शांतिपूर्ण आंदोलन+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बर्मामाइन्स ट्यूब गेट के पास जुस्को जाने वाली सड़क किनारे वर्षों से लगने वाला सब्जी एवं फल बाजार एक बार फिर विवादों (Burmamines Encroachment) में है। यह बाजार सैकड़ों गरीब और मेहनतकश परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन टाटा स्टील द्वारा लगातार दुकानदारों को हटाने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले भी दुकानों (Burmamines Encroachment) को हटाने की कोशिश हुई थी। उस समय तत्कालीन विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से दुकानदारों को पुनः वहीं बसाया गया था। अब एक बार फिर सड़क चौड़ीकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण के नाम पर बाजार हटाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे दुकानदारों में रोष है।

इसे भी पढ़ें – झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026: मानगो में मेयर पद के तीन व जुगसलाई में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज

जनता दल (यूनाइटेड) के बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार और जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव के नेतृत्व में दुकानदारों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के कारण फिलहाल बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

सब्जी एवं फल विक्रेता सविता देवी, रूना देवी, सतीश झा, रूबी देवी, राकेश यादव, रिंकी सिंह, मनीष गुप्ता, अनिल प्रसाद, निरंजन सिंह, बांके लाल यादव, बबलू साह, सरोज सिंह और दीपक सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक और स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक किसी भी दुकान को हटाया नहीं जाए।

इसे भी पढ़ें – मानगो में मेयर पद पर कोई नाम वापसी नहीं, जुगसलाई अध्यक्ष पद से एक उम्मीदवार बाहर; वार्ड पार्षदों के कई पर्चे वापस

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गरीब दुकानदारों के रोज़गार पर आंच आई तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई सम्मान और रोज़ी-रोटी की है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply