Jamshedpur (Jharkhand): नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अंतिम दिन मानगो नगर निगम के मेयर पद और चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद (Jamshedpur Nagar Nikay Election) से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद से नूतन सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया।
नामांकन वापसी के बाद जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद (Jamshedpur Nagar Nikay Election) के लिए अब कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। वहीं मानगो मेयर पद पर 13 और चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मानगो में मेयर पद के लिए 16 उम्मीदवारों में टक्कर, जुगसलाई में 10 और चाकुलिया में 4 प्रत्याशी मैदान में, आज नामांकन जांच
वार्ड पार्षदों में भी नाम वापसी
वार्ड स्तर पर भी कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
* मानगो नगर निगम में 6 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
* जुगसलाई नगर परिषद में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया
* चाकुलिया नगर पंचायत में 2 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया
अब कितने उम्मीदवार मैदान में
नाम वापसी के बाद अब स्थिति इस प्रकार है—
* मानगो नगर निगम (वार्ड 1–36) : 269 उम्मीदवार
* जुगसलाई नगर परिषद (वार्ड 1–22) : 87 उम्मीदवार
* चाकुलिया नगर पंचायत (वार्ड 1–12) : 37 उम्मीदवार
मानगो से नाम वापस लेने वाले
1. वार्ड 01 – अनीता महतो
2. वार्ड 02 – मो. जावेद मनसुर
3. वार्ड 09 – नितू सिंह
4. वार्ड 16 – हरिश चन्द्र तामसोय
5. वार्ड 18 – मोहम्मद नदीम अख्तर
6. वार्ड 33 – संजीत कुमार शर्मा
जुगसलाई से नाम वापसी
1. वार्ड 04 – मधुरेश बाजपेयी
2. वार्ड 13 – तरनुम निशा
3. वार्ड 16 – पायल कुमार
4. वार्ड 16 – ध्रुप कुमार रजक
5. वार्ड 16 – बिजय कुमार रजक
चाकुलिया से नाम वापसी
1. वार्ड 02 – सुलेखा रानी दास
2. वार्ड 09 – तानिया असगर
नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। सभी क्षेत्रों में प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं।




