Home > Crime > मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बनकर घुसे नकाबपोश बदमाश, जेवर-नकदी लेकर फरार

मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बनकर घुसे नकाबपोश बदमाश, जेवर-नकदी लेकर फरार

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो गुरुद्वारा रोड इलाके में रविवार सुबह दिनदहाड़े बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात ( Mango Theft) सामने आई। अपराधियों ने मजदूर का भेष धारण कर करीब 7:30 बजे खान बिल्डिंग में प्रवेश किया और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ( Mango Theft) पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश्वर दुबे अपने बेटे की शादी की तैयारी के सिलसिले में गांव गए हुए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश मजदूर बनकर बिल्डिंग में दाखिल हुए। पहले मुख्य दरवाजा तोड़ा और फिर कमरे का ताला तोड़ने में देर होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी और बक्सों में रखे जेवरात व नकदी लेकर आरोपी आसानी से फरार हो गए।

बिल्डिंग के मालिक उमाकांत सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह मजदूर जैसे दिख रहे लोगों को देखकर लगा कि घर में मरम्मत का काम चल रहा होगा, इसलिए किसी को संदेह नहीं हुआ। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने दरवाजा टूटा देख घटना का खुलासा किया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की मदद से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। चोरी की सही रकम का आकलन दुबे के लौटने के बाद ही हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कैरव गांधी अपहरण मामले में सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी+VDO

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशेड़ी गिरोह सक्रिय हैं और अपराध लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply