Jamshedpur (Jharkhand ): रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स द्वारा आयोजित नेशनल प्राइड मोमेंट का भव्य कार्यक्रम गोलमुरी स्थित एक होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लन (Jamshedpur Punam Dhillo ) रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत सिंह, समाजसेवी सिराज खान, हरि सिंह राजपूत, आयोजक आशा सिंह, आरफीन अशरफ और सत्यजीत सिंह राजपूत शामिल रहे।
दीप प्रज्वलन के बाद देशभक्ति गीतों, भांगड़ा, कथक नृत्य, गतका सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह (धनबाद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अभिनेत्री पूनम ढिल्लन (Jamshedpur Punam Dhillo) ने शहीद परिवारों के परिजनों, पूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजक आशा सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया ताकि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर समाज को प्रेरणा दी जा सके। शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें –‘चल सजनी रीगल मैदाने, हमरा नाचबो गो टुसूर गाने…’ से टुसुमय हुआ रीगल मैदान+VDO
कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यजीत सिंह राजपूत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की टीम के साथ आरफीन अशरफ, शिवानी ओझा, बसंत दास, आकांक्षा वर्मा, सुबोध गोराई और जगजीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




