Ranchi: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो कैंपर और बोलेरो पिक-अप रेंज के रिफ्रेश्ड मॉडल को नए स्टाइल, बेहतर आराम और उन्नत सुविधाओं के साथ लॉन्च (Jharkhand Vehicle Market) किया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिनके लिए यह वाहन रोज़गार और व्यवसाय का मजबूत सहारा हैं।
नए बोलेरो कैंपर में अब एडवांस्ड आईमैक्स टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन (Jharkhand Vehicle Market )दिया गया है, जिससे रियल-टाइम वाहन ट्रैकिंग, बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और स्मार्ट फ्लीट मैनेजमेंट संभव होगा। इसके साथ ही नए डेकल्स, बॉडी-कलर्ड ओआरवीएम और डोर हैंडल्स ने इसके फ्रंट लुक को और आकर्षक बना दिया है।
आराम के लिहाज से बोलेरो कैंपर में रियर सीट हेडरेस्ट, एयर कंडीशनिंग, हीटर और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ म्यूज़िक सिस्टम जोड़ा गया है। सभी वेरिएंट्स में रीक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, चौड़ी को-ड्राइवर सीट, सेंट्रल लॉकिंग और रियर सीट बेल्ट्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है।
वहीं बोलेरो पिक-अप को भी नया फ्रंट डिज़ाइन दिया गया है। इसमें अब हर मौसम के अनुकूल एयर कंडीशनिंग और हीटिंग सिस्टम, रीक्लाइनिंग ड्राइवर सीट और चौड़ी को-ड्राइवर सीट की सुविधा मिलेगी, जिससे लंबे समय तक वाहन चलाना ज्यादा आरामदायक होगा।
इसे भी पढ़ें – जुवेंटस हेल्थकेयर कंपनी नहीं हुई है बंद, संचालन और विस्तार पूरी मजबूती के साथ जारी
कीमतों की बात करें तो बोलेरो कैंपर की एक्स-शोरूम कीमत 9.85 लाख रुपये से शुरू होकर 10.49 लाख रुपये तक रखी गई है। वहीं बोलेरो पिक-अप रेंज की कीमत 9.19 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में इन वाहनों से छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
