Home > Entertainment > नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट: अभिनेत्री पूनम ढिल्लन होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट, देशभक्ति पर आधारित होगी सांस्कृतिक संध्या

नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट: अभिनेत्री पूनम ढिल्लन होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट, देशभक्ति पर आधारित होगी सांस्कृतिक संध्या

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स (Jamshedpur Punam Dhillo) द्वारा रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान 21 जनवरी को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में होने वाले नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट की विस्तृत जानकारी दी गई।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन (Jamshedpur Punam Dhillo) बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में फ्लाइट रद्द होने के कारण अभिनेत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं, लेकिन इस बार वे विशेष रूप से जमशेदपुर पहुंचेंगी।

कार्यक्रम के तहत देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें नृत्य, संगीत और झारखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही सामाजिक, राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स के सत्यजीत सिंह राजपूत और आरफीन अशरफ ने बताया कि कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा और इसमें प्रवेश केवल आमंत्रित प्रतिभागियों को ही दिया जाएगा, जिनके लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा की रिपब्लिक डे सेल में बंपर धमाका: एप्पल-सैमसंग से लेकर टीवी-लैपटॉप तक भारी छूट, 26 जनवरी तक मौका

प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह, सत्यजीत सिंह राजपूत, आरफीन अशरफ, शिवानी ओझा और बसंत दास उपस्थित रहे।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply