Home > Jamshedpur > बोड़ाम में अवैध भैंसा लड़ाई बनी जानलेवा, उग्र भैंसे के हमले से ग्रामीण की मौत, नाबालिग बेटा गंभीर

बोड़ाम में अवैध भैंसा लड़ाई बनी जानलेवा, उग्र भैंसे के हमले से ग्रामीण की मौत, नाबालिग बेटा गंभीर

Jamshedpur (Jharkhand): पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत के जोबा गांव में सोमवार को आयोजित अवैध काड़ा (भैंसा) लड़ाई (Jamshedpur Buffalo Fight) उस वक्त जानलेवा साबित हो गई, जब एक उग्र भैंसे के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना जोबा गांव के फुटबॉल मैदान में हुई, जहां युवा कमेटी द्वारा गुप्त रूप से काड़ा लड़ाई (Jamshedpur Buffalo Fight) का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। शुरुआती चार जोड़ा भैंसों की लड़ाई शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी थी, लेकिन पांचवें मुकाबले के दौरान एक भैंसा अचानक बेकाबू हो गया और दूसरे भैंसे को दौड़ाते हुए मैदान से बाहर निकल गया।

इसी दौरान उग्र भैंसे ने दर्शकों में खड़े जोबा गांव निवासी सुभाष कर्मकार (55) पर अचानक हमला कर दिया। भैंसे ने उन्हें सींग पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद नाबालिग बेटे सागर कर्मकार (15) को भी गंभीर चोटें आईं। सागर के पैर में गंभीर चोट लगी और एक पैर की हड्डी टूट गई।

घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बावजूद कुछ समय तक मेला चलता रहा और दो और जोड़ी भैंसों की लड़ाई कराई गई। सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची और भीड़ हटाकर मेला को तत्काल बंद कराया

घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुभाष कर्मकार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजकर प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें – मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर में दो दिनों तक भारी वाहनों की नो एंट्री

इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि मेला आयोजन की कोई पूर्व सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अवैध रूप से काड़ा लड़ाई कराई जा रही थी। मेला कमेटी और आयोजन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply