Jamshedpur : राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की याद में जमशेदपुर जिला बार संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम (Jamshedpur Advocate News)का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (Jamshedpur Advocate News) रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचन दिए और स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Jamshedpur Advocate News
कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष माननीय बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन सहित वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, शिव कुमार शर्मा, संजय प्रसाद, अक्षय कुमार झा, राजहंस प्रसाद तिवारी, केशव कुमार सिंह समेत लगभग 100 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें – मानगो बस स्टैंड हादसा : पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो मासूम हुए अनाथ




