Home > Jamshedpur > आजादनगर में महिला से छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

आजादनगर में महिला से छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में महिला से हुई छिनतई की घटना (Azad Nagar Crime) का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध किशोर को भी पुलिस ने पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाना क्षेत्र के मानगो रोड नंबर-13 टी खान कॉम्प्लेक्स निवासी सबा परवीन बीते 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:45 बजे जवाहर नगर स्थित एक चिकन दुकान से खरीदारी  (Azad Nagar Crime) कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रोड नंबर-02 की ओर से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनसे कत्थई रंग का पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के पर्स में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की बाली, पैन कार्ड, आधार कार्ड और लगभग 10 हजार रुपये नकद मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर आजादनगर थाना में कांड संख्या 04/26, दिनांक 07.01.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह के खासमहाल में कपड़ा दुकान में चोरी, नकदी उड़ाई, पहचान छिपाने को CCTV से छेड़छाड़+VDO

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और अनुसंधान के दौरान इमरान आलम (18 वर्ष) और मोहम्मद वकील उर्फ मोहम्मद शाहरुख (18 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर छिनतई में प्रयुक्त पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में छिनतई और सड़क अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिली है।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply