Home > Jamshedpur > पौष पूर्णिमा पर टुइलाडुंगरी के सीपी कबीर क्लब में संध्या पाठ व नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

पौष पूर्णिमा पर टुइलाडुंगरी के सीपी कबीर क्लब में संध्या पाठ व नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सी पी कबीर क्लब, टुईलाडुंगरी क्लब (Tuiladungari CP Club ) प्रांगण में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को संध्या पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही केक काटकर नववर्ष मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम (Tuiladungari CP Club ) के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, यश, मान-सम्मान, प्रसन्नता और खुशियां लेकर आए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती को बढ़ावा देना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संगठन की पहचान और एकजुटता मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक अलर्ट, 4 जनवरी को भारी वाहनों की नो-एंट्री

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद, महंत टीकाराम साहू, बहार लाल, जीवन सदस्यगण, महिला समिति की अध्यक्षा देवकी साहू सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने कबीर साहेब की कृपा सदैव बनी रहने की कामना की।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply