Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता का आकस्मिक निधन, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता का आकस्मिक निधन, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के लिए गुरुवार को जनवरी माह के प्रथम दिन ही एक अत्यंत दुखद समाचार (Jamshedpur Advocate News) सामने आया है। संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर (Jamshedpur Advocate News) व्याप्त है।

अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता ने वर्ष 2012 में जमशेदपुर जिला बार संघ में नियमित प्रैक्टिस के लिए अपना नामांकन कराया था। वे चैंबर बिल्डिंग में टेबल नंबर-12 पर बैठते थे और अपने मृदुभाषी, शांत स्वभाव तथा सौम्य व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। न्यायालय बंद होने के बाद वे अपने पैतृक गांव मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Police Promotion: नए साल पर झारखंड में 6 आईपीएस अफसर प्रमोट, कई का तबादला

मिदनापुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें बांकुड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। वे वर्तमान में जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती में निवासरत थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन एवं कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि न्यायालय वर्ष के प्रथम दिन, गुरुवार 2 जनवरी 2026 को न्यायालय खुलने के बाद एक आपात बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता को मरणोपरांत श्रद्धांजलि देने हेतु विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जमशेदपुर जिला बार संघ, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने भी दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply