Home > Jamshedpur > टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘मेघना’ बनी मां, दो शावकों का जन्म, नामकरण प्रतियोगिता जल्द

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘मेघना’ बनी मां, दो शावकों का जन्म, नामकरण प्रतियोगिता जल्द

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (Jamshedpur Tata Zoo) से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। पार्क की बाघिन ‘मेघना’ ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। लंबे समय बाद चिड़ियाघर (Jamshedpur Tata Zoo) में बाघ शावकों का जन्म होना पूरे जू परिवार और शहरवासियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, बाघिन मेघना ने 27 नवंबर को इन शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, तय सुरक्षा प्रोटोकॉल और मां व शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी कुछ समय बाद साझा की गई। फिलहाल दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और पशु चिकित्सकों एवं केयर टीम की लगातार निगरानी में सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें –नए साल पर हुड़दंगियों पर जमशेदपुर पुलिस की कड़ी नजर, 32 चेक पोस्ट बनाए गए+VDO

गौरतलब है कि बाघिन मेघना और उसके साथी बाघ ‘रुद्र’ दोनों को नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था। दोनों वन्य मूल के बाघ हैं। खास बात यह है कि मेघना और रुद्र, दोनों के नाम भी पहले जमशेदपुरवासियों ने एक सार्वजनिक नामकरण प्रतियोगिता के जरिए चुने थे।

अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन इन दोनों नवजात शावकों के लिए भी नामकरण प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर के नागरिक भाग ले सकेंगे और बेहतर नाम सुझाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि झारखंड में वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण और जैव विविधता को लेकर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply