Jamshedpur : जमशेदपुर में नए साल (Jamshedpur New Year) के जश्न को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हुड़दंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग करने वालों पर जमशेदपुर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में कुल 32 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी डीएसपी रैंक के अधिकारी (Jamshedpur New Year) करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार से ही सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिटी एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नए साल का स्वागत शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से करें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जमशेदपुर और झारखंड के लोगों को नए वर्ष के आगमन की शुभकामनाएं भी दीं।
इसे भी पढ़ें – झारखंड पुलिस में नया अध्याय: रिटायरमेंट की दहलीज पर तदाशा मिश्रा बनीं पहली महिला रेगुलर DGP, 2027 तक रहेगा कार्यकाल




