Home > Crime > देवनगर शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन को गाली देने पर पड़ोसी ने गोली मार कर किया था कत्ल, तीन आरोपी जेल भेजे गए+VDO

देवनगर शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन को गाली देने पर पड़ोसी ने गोली मार कर किया था कत्ल, तीन आरोपी जेल भेजे गए+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र‌ में देवनगर में दो दिसंबर की रात हुए शेखर सांडिल हत्याकांड (Jamshedpur Murder) का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों संजय पाल और संतोष कर्मकार को अरेस्ट किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी राहुल सिंह ने 9 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि राहुल सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान उसने हत्याकांड (Jamshedpur Murder ) में अपनी संलिप्तता कुबूल करते हुए संजय पाल और संतोष कर्मकार के नाम कबूले थे। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर: अग्रवाल सम्मेलन चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश मित्तल ने किया शक्ति प्रदर्शन

सिटी एसपी ने बताया कि मृतक शेखर सांडिल और मुख्य आरोपी राहुल सिंह आपस में नेबर थे। दोनों के बीच करीब दो साल पहले मारपीट हुई थी। इसके अलावा, करीब छह महीने पहले शेखर सांडिल ने राहुल सिंह के घर पहुंचकर उसकी मां और बहन के साथ गाली-गलौज की थी। इसी रंजिश में राहुल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शेखर सांडिल की हत्या की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें – गालूडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, 55 ड्राइवरों से वसूला ₹1.10 लाख जुर्माना

घटना वाली रात राहुल सिंह ने शेखर पर गोली चलाई थी, जबकि संजय पाल घटनास्थल पर मौजूद था। राहुल सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस इंक्वायरी में यह भी सामने आया है कि राहुल सिंह और संतोष कर्मकार की क्रिमिनल हिस्ट्री है। संतोष कर्मकार पर साकची थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जबकि राहुल सिंह पर साकची और सीतारामडेरा थाना में पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply