Home > Jamshedpur > भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 से अधिक दुकान–मकान ढहे; बिना नोटिस कार्रवाई पर भड़का आक्रोश+VDO

भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 से अधिक दुकान–मकान ढहे; बिना नोटिस कार्रवाई पर भड़का आक्रोश+VDO

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह बर्निंग घाट के पास बुधवार दोपहर करीब 2 बजे टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान (Jamshedpur Encroachment Drive)  चलाया गया। इस दौरान तीन जेसीबी मशीनों की मदद से 40 से अधिक दुकानें और मकान तोड़ दिए गए। (Jamshedpur Encroachment Drive ) कई जगहों पर दुकान–मकान का फ्रंट हिस्सा व छज्जा भी ध्वस्त किया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में भारी नाराज़गी फैल गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अभियान शुरू कर दिया गया, जिसके कारण लोग अपना सामान भी सुरक्षित नहीं निकाल पाए और मलबे में दब गया। मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर को नई सौगात: भुइयांडीह–भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू, खर्च होंगे 39.92 करोड़ रुपए

पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां भी स्थल पर पहुंचे और अभियान का विरोध करते हुए कहा कि लोग सड़क चौड़ीकरण का समर्थन करते हैं, लेकिन पहले नोटिस देकर समय दिया जाना चाहिए था। अचानक हुई कार्रवाई से लोग नुकसान झेलने को मजबूर हुए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply