Home > India > अय्याम ए फातमी : नबी की बेटी जनाब फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत पर ग़म में डूबी दुनिया

अय्याम ए फातमी : नबी की बेटी जनाब फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत पर ग़म में डूबी दुनिया

News Bee : इन दिनों अय्याम ए फातमी चल रहे हैं। पूरी दुनिया में मुसलमान रसूल ए अकरम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की बेटी जनाब फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत (Ayyam e Fatmiya)  को याद किया जा रहा है। दुनिया भर में मजलिस व मातम का आयोजन हो रहा है। ईरान, इराक, लेबनान, अमरीका, यूके, समेत कई देशों में मजलिसें हो रही हैं। फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत पर नौहे पढ़े जा रही हैं। भारत में दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, मुंबई, भोपाल समेत कई शहरों में यह गम ( Ayyam e Fatmiya) मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – हज़रत फातिमा ज़हरा (SA) की शहादत पर दुनिया भर में मातम, भारत और झारखंड के कई शहरों में हुई मजलिसें

रसूल ए अकरम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि व आलेही वसल्लम की बेटी जनाब फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत तीन जमादिउस्सानी को हुई थी। उलेमा बताते हैं कि लोग रसूल की बेटी के घर के सामने आग और लकड़ी ले कर जमा हो गए। आवाज़ लगाई कि अली को निकालो। बताते हैं कि रसूल ए अकरम की बेटी दरवाज़े पर आईं तो उन पर दरवाज़ा गिरा दिया गया। वह ज़ख्मी हो गईं। हज़रत मोहसिन शहीद हो गए। जनाब फातमा ज़हरा की पसलियां टूट गईं। इस घटना के कुछ दिनों बाद जनाब फातमा ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा की शहादत हो गई। उनका जनाजा रात की तारीकी में उठा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply