Home > Crime > जमशेदपुर के विजया गार्डन चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

जमशेदपुर के विजया गार्डन चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन स्थित विजया गार्डन में हुए चोरी कांड (Birsanagar Theft) का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। फ्लैट में घुसकर नकदी और जेवरात उड़ाने वाले दो बदमाश विकास दास और रोहित गोराई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुछ चोरी के गहने और केवल 296 रुपये नकद बरामद किए हैं।

(Birsanagar Theft) घटना 17 नवंबर की है, जब अशोक कुमार मौर्या के फ्लैट से 50 हजार रुपये नगद और करीब 70 हजार के जेवरात चोरी हुए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान चोरी में शामिल होने के शक पर विकास दास का नाम सामने आया। विभिन्न ठिकानों पर दबिश देने के बाद वह पकड़ में आ गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकारते हुए अपने साथी रोहित गोराई का नाम बताया। पुलिस ने रोहित को भी दबोच लिया और उसने भी वारदात में शामिल होने की बात मान ली।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग से 16 दुकानें राख, 30 लाख से अधिक का नुकसान

बिरसानगर और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों चोरी और लूट की वारदातें बढ़ी हैं। विजया गार्डन में ही 5 नवंबर को जवान ज्योति सिंह के घर से नकदी और गहने चोरी हुए थे, जबकि 10 नवंबर को बिरसानगर स्थित टाटा मोटर्स के एक वेंडर के ऑफिस से 10 लाख रुपये की लूट हुई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

क्या-क्या बरामद हुआ

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की दो नाक कील, एक नथुनी, चांदी की पायल की एक जोड़ी, हाथ के चांदी के सेट, एक जोड़ा एयर बर्ड, 1205 रुपये के सिक्कों से भरा प्लास्टिक कंटेनर, 296 रुपये वाला बैग और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। लिखापढ़ी और मेडिकल जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply