Home > Crime > जमशेदपुर में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, बर्मामाइंस पुलिस की त्वरित कार्रवाई+VDO

जमशेदपुर में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, बर्मामाइंस पुलिस की त्वरित कार्रवाई+VDO

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज़ एक्शन लेते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार (Jamshedpur News) कर लिया। मामला 23 अक्टूबर 2025 का है, जब प्रभात रंजन मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपनी काले रंग की Hero Splendor Plus (JH05BW-1057) के चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज की थी। बाइक एनटीटीएफ कॉलेज के बाहर से चोरी (Jamshedpur News) हुई थी।

इसे भी पढ़ें – ईवीएम और वीवीपैट का माक पोल से किया गया मिलान, प्रशासन ने पूरी की कमीशनिंग की प्रक्रिया

शिकायत के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके में लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने टीआरएफ गेट के सामने डनलप मैदान के पास तीन संदिग्ध युवकों को देखा, जो बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर पर सवार थे।

पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर वे बाइक के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इंजन व चेसिस नंबर की जांच हुई तो बाइक चोरी वाली ही मिली। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में

* बिट्टू कालिंदी (21 वर्ष)* – पुराना आपराधिक इतिहास, पहले भी चोरी के मामले में नामजद

* सुमित वर्मा (20 वर्ष)

* रोहित वर्मा (22 वर्ष)

तीनों आरोपी कंचन नगर, बर्मामाइंस, जमशेदपुर (Jharkhand) के रहने वाले हैं। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply