Home > Crime > बोड़ाम में डिमना लेक फाटक के पास तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बोड़ाम में डिमना लेक फाटक के पास तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur Crime

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक फाटक के पास शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तालाब में अज्ञात युवक का शव (Jamshedpur Crime ) तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

इसे भी पढ़ें – बिहार में पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन का पलड़ा भारी, प्रचार के लिए जमशेदपुर से भी गए हैं कांग्रेसी नेता

पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए 72 घंटे तक शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। पहचान होने पर आगे की कार्रवाई (Jamshedpur Crime) की जाएगी।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और यह जांच में जुटी है कि मामला दुर्घटना का है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है।

You may also like
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply