Home > Crime > Jamshedpur Murder : भुइयांडीह में जुए के विवाद में युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक दुबे को गिरफ्तार किया

Jamshedpur Murder : भुइयांडीह में जुए के विवाद में युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक दुबे को गिरफ्तार किया

Jamshedpur Murder Case

Jamshedpur (Jharkhand) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कान्हू भट्ठा इलाके में जुए के दौरान हुए विवाद में दीपक विभार की हत्या (Jamshedpur Murder Case) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक दुबे को सिदगोड़ा पुलिस ने बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह वारदात 20 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे की है। बताया गया कि कान्हू भट्ठा में इमली के पेड़ के नीचे कइयों की मौजूदगी में जुआ चल रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और दीपक विभार को गोली मार दी गई (Jamshedpur Murder Case)। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपक की हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

इसे भी पढ़ें – कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर 21 अक्टूबर को मृतक की मां मधु विभार के आवेदन के आधार पर सिदगोड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे तलाश किए। मुखबिरों का जाल फैला दिया गया। तब पुलिस को पता चला कि हत्या की यह घटना अशोक दुबे ने अंजाम दी है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की और मुखबिरों के जरिए सूचना जुटाई। जांच में यह पुष्टि हुई कि गोली मारने में आरोपी अशोक दुबे की भूमिका थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

अशोक दुबे भूईंयाडीह, ग्वाला बस्ती, लाइन नंबर–1, क्वार्टर नंबर–20 में रहता है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के एक मामले में आरोपी रह चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Ranchi Vehicle Theft : रांची के कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, दो थार और चार बाइक बरामद; मास्टरमाइंड फरार
Seraikela Murder : चिली चिकन देने में देरी पर विवाद, दुकानदार के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप, पांच गिरफ्तार
Seraikela Chandil Robbery : चांडिल थाना से 100 मीटर दूर हथियारबंद डकैती, पूर्व आभूषण कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Leave a Reply