Home > Jamshedpur > सोनारी के भूतनाथ मंदिर में राणी सती दादी, श्याम प्रभु और सालासर बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा, 1 से 6 नवंबर तक होगा भव्य महोत्सव

सोनारी के भूतनाथ मंदिर में राणी सती दादी, श्याम प्रभु और सालासर बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा, 1 से 6 नवंबर तक होगा भव्य महोत्सव

Jamshedpur Rani Sati Dadi

Jamshedpur : सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में तैयार हो चुके भव्य श्री रानी सती दादी (Jamshedpur Rani Sati Dadi) मंदिर में 1 से 6 नवंबर तक 6 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर लखदातार श्री श्याम प्रभु और सालासर श्री बालाजी महाराज भी विराजमान होंगे। मंदिर का निर्माण जमशेदपुर के नारायणी सेवा ट्रस्ट ने कराया है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस से 8 विद्वान पंडित दीपक पुरोहित के नेतृत्व में पहुंच रहे हैं। वहीं राजस्थान से विग्रह, ज्योत और पावन ईंट लेकर ट्रस्ट की छह सदस्यीय टीम बुधवार को जमशेदपुर लौटी है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शराब कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने में प्रिंस खान गिरोह के शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कारोबार में साझेदारी नहीं देने पर की गई थी फायरिंग+VDO

(Jamshedpur Rani Sati Dadi) महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, मंगल पाठ, चुनरी उत्सव, भव्य शोभा यात्रा, नगर भ्रमण, हनुमान चालीसा, देव दिवाली उत्सव और भजन संध्या जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रमों में भक्ति संगीत से अमृत वर्षा करने के लिए सूरत, आगरा, कोलकाता और गुप्तकाशी-सोनभद्र से भजन कलाकार आमंत्रित किए गए हैं।

भक्तगण सवामणी भोग, निशान और मंगल पाठ कूपन के लिए ट्रस्ट सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। ट्रस्ट ने सभी भक्तों से शामिल होकर दादी जी के आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Jamshedpur Rani Sati Dadi: 6 दिवसीय कार्यक्रम विवरण

1 नवंबर (शनिवार)

* प्रातः 6:30 बजे – कलश यात्रा (कपाली घाट से)

* दोपहर 3 बजे – श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ

 2 नवंबर (रविवार)

* प्रातः 8 बजे – पूजन

* संध्या 6 बजे – श्याम भक्तों द्वारा भजन कार्यक्रम

3 नवंबर (सोमवार)

* प्रातः 8 बजे – पूजन

* संध्या 5 बजे – चुनरी महोत्सव

4 नवंबर (मंगलवार)

* प्रातः 8 बजे – पूजन

* दोपहर 3 बजे – भव्य शोभा यात्रा और नगर भ्रमण (राममंदिर बिष्टुपुर से नारायणी धाम, सोनारी)

 5 नवंबर (बुधवार)

* प्रातः 8 बजे – प्राण प्रतिष्ठा, छप्पन भोग, प्रथम दर्शन, हवन

* संध्या 6 बजे – हनुमान चालीसा, सालासर बालाजी के भजन, देव दिवाली उत्सव

 6 नवंबर (गुरुवार)

* संध्या 6 बजे – श्याम बाबा के भजनों की अमृत वर्षा

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply