जमशेदपुर : अत्यंत दुखद समाचार है कि अधिवक्ता संदीप कुमार साहू का मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजे सीताराम डेरा स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन (Jamshedpur Advocate Passed Away) हो गया। वे अपनी सादगी, विनम्र स्वभाव और न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। इस वजह से बुधवार को दूसरी पाली में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
उनकी पत्नी सोमा दास, जो स्वयं अधिवक्ता और मेडिएटर हैं, ने बताया कि बीमारी के कारण उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाज़ुक चल रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार ( Jamshedpur Advocate Passed Away) किया गया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा करेगी नगर कीर्तन में सेवा, प्रकाश पर्व पर बैनर और आतिशबाजी पर लगाई रोक
अधिवक्ता श्याम ठाकुर और कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता अभय कुमार सिंह घाट पर मौजूद रहे और उन्होंने पूरी जानकारी दी। छठ पूजा के कारण कई अधिवक्ता पूजा कार्यक्रम में व्यस्त होने से घाट नहीं पहुंच सके।
अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप कुमार साहू एक ईमानदार, सहृदय और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे।




