Home > World > इजरायली हमले में यमनी चीफ ऑफ स्टाफ अल-ग़मारी भी मारे गए थे, यमन ने किया एलान

इजरायली हमले में यमनी चीफ ऑफ स्टाफ अल-ग़मारी भी मारे गए थे, यमन ने किया एलान

News Bee : यमनी सशस्त्र बलों ने गुरुवार को घोषणा की कि उनके चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद अब्दुल करीम अल-ग़मारी अगस्त में हुए इजरायली हवाई हमलों (Israel-Yemen War ) में मारे गए थे। इस हमले में उनके साथ कई साथी और उनका 13 वर्षीय बेटे हुसैन की भी मौत हो गई थी।

सना सरकार के अनुसार 28 अगस्त को प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और कई मंत्रियों के साथ अल-ग़मारी एक समीक्षा बैठक में शामिल थे, तभी इजरायली विमानों ने बमबारी (Israel-Yemen War) की थी।

यमनी फौज ने कहा कि अल-ग़मारी और उनके साथी “फ़िलिस्तीन की आज़ादी” के लिए समर्पित थे। बयान में बताया गया है कि इस भारी नुकसान के बावजूद यमनी रॉकेट और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं और सैन्य अभियान पूरी क्षमता से सक्रिय है।

यमन सरकार ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन किया, तो उसे “कड़े और निर्णायक हमलों” का सामना करना पड़ेगा।


You may also like
इसराइल के हमलों के जवाब में ईरान का मिसाइल हमला, लेबनान पर कार्रवाई जारी रही तो दी और भीषण हमलों की चेतावनी
इज़रायल का हमला राज्य प्रायोजित आतंकवाद, दोहरा मापदंड बंद करे दुनिया : क़तर के प्रधानमंत्री
Israel Gaza war: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाह्यान समेत 9 लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत
Israel Gaza War: ईरान ने पाकिस्तान में किया मिसाइल हमला, इसराइल समर्थित जैश उल जुल्म आतंकवादी संगठन के सरगना इस्माइल शाह समेत कई दहशतगर्द मारे गए

Leave a Reply