Home > Jamshedpur > राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो-कांग्रेस की गवर्नमेंट को बताया ठगबंधन की सरकार

राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला, झामुमो-कांग्रेस की गवर्नमेंट को बताया ठगबंधन की सरकार

Jamshedpur : झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला (Ghatshila By-election 2025)। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार ने पिछड़ा वर्ग के साथ बड़ा विश्वासघात किया है।

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 50% है, लेकिन हेमंत सरकार ने उनके आरक्षण अधिकारों को सीमित कर केवल 14% पर रोक दिया। उन्होंने इसे सरकार की “नीति और नीयत में अंतर” बताया। ( Ghatshila By-election)

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 27% आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह ठगबंधन अपने वादे से मुकर गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल वोट बैंक राजनीति करती है, लेकिन सामाजिक न्याय की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती।

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने मंडल कमीशन रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में रखा और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने में देरी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार ने ही पिछड़ा समाज को सम्मान दिलाया है और आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।

भाजपा नेता ने कहा कि आज झारखंड की हेमंत सरकार हर वर्ग को निराश कर चुकी है — आदिवासी, दलित, पिछड़ा, सवर्ण, युवा, महिला, किसान और मजदूर सभी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनविरोधी और वादाखिलाफी की प्रतीक बन चुकी है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply