Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में उतरेगी। पार्टी ने गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
सूची में हेमंत सोरेन के अलावा प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, बसंत सोरेन, जोबा मांझी, महुआ माजी, हफीजुल हसन अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाएंगे और जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे।
इधर, झामुमो की केंद्रीय समिति ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि लोकतंत्र प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77(1) के तहत इन नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में अनुमोदित किया जाए। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
इसे भी पढ़ें – किसना ने झारखंड में बढ़ाया कदम, जमशेदपुर में खोला पांचवां एक्सक्लूसिव शोरूम, खरीदारी कर जीतें कारें




