Home > Business > किसना ने झारखंड में बढ़ाया कदम, जमशेदपुर में खोला पांचवां एक्सक्लूसिव शोरूम, खरीदारी कर जीतें कारें

किसना ने झारखंड में बढ़ाया कदम, जमशेदपुर में खोला पांचवां एक्सक्लूसिव शोरूम, खरीदारी कर जीतें कारें

जमशेदपुर : देश की अग्रणी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने झारखंड में अपने विस्तार की नई शुरुआत (KISNA Exclusive Showroom ) की है। कंपनी ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर मेन रोड स्थित डीकोस्टा मेंशन में अपना पांचवां एक्सक्लूसिव शोरूम ( KISN Exclusive Showroom) लॉन्च किया।इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

त्योहारी सीजन को देखते हुए किसना ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक और गोल्ड ज्वेलरी पर 25% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही ICICI Bank कार्डधारकों को 5% इंस्टेंट डिस्काउंट की सुविधा मिलेगी।कंपनी ने ग्राहकों के लिए ‘शॉप एंड विन’ अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत खरीदार हजार से अधिक स्कूटी और 200 से ज्यादा कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।

घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “झारखंड हमारे लिए संभावनाओं से भरा बाजार है। जमशेदपुर में नया शोरूम हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।”किसना के डायरेक्टर पराग शाह ने बताया कि यह लॉन्च पूर्वी भारत में कंपनी के विस्तार की मजबूत कड़ी साबित होगा। वहीं फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स अनीश मोहम्मद और सचिन सिंह ने शोरूम उद्घाटन के साथ ब्लड डोनेशन, भोजन वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply