Home > Crime > जमशेदपुर GST टीम ने 200 करोड़ के टैक्स फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, बोकारो का कारोबारी गिरफ्तार

जमशेदपुर GST टीम ने 200 करोड़ के टैक्स फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, बोकारो का कारोबारी गिरफ्तार

जमशेदपुर : झारखंड में GST विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 करोड़ रुपये से अधिक के GST घोटाले (Jharkhand GST Scam) का खुलासा किया है। विभाग ने बोकारो के कारोबारी प्रदीप कलबालिया को बोकारो चास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान विभागीय टीम ने 50 लाख रुपये नकद, कई फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव और फर्जी इनवॉइस बुक्स जब्त की हैं।

साथ ही आरोपी के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) पटना जोनल यूनिट के नेतृत्व में की गई। जांच में सामने आया कि प्रदीप कलबालिया ने फर्जी शेल कंपनियों और वास्तविक कंपनियों के नेटवर्क के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग किया था।बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन के माध्यम से लगभग 200 करोड़ रुपये का कर घोटाला (Jharkhand GST Scam)किया।

बुधवार को जमशेदपुर पहुंचने के बाद जीएसटी टीम ने आरोपी की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराई।इस कार्रवाई में DGGI जमशेदपुर टीम के अधिकारी सार्थक सक्सेना, अपर निदेशक राजेश रोशन टोप्पो, सहायक निदेशक रोशन कुमार मिश्र, अधीक्षक बब्लू सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply