Home > Jamshedpur > जमशेदपुर से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुर्शिदाबाद के एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुर्शिदाबाद के एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से फिरदौस गद्दी के बेटे हरीश गद्दी के अपहरण (Jamshedpur Kidnapping)  के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम शेख सादुल है। वह ड्राइवर है। अपहरण कर्ता जिस स्कॉर्पियो से बच्चे का अपहरण कर उसे लेकर मुर्शिदाबाद पहुंचे थे। उस स्कार्पियो को शेख सादुल ड्राइव कर रहा था।

साकची एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपहरण (Jamshedpur Kidnapping) की इस घटना में अमीन शेख समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। मुर्शिदाबाद में छापामारी चल रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया की रुपयों के लेन-देन में यह अपहरण हुआ है। जिन मजदूरों ने अपहरण किया है, वह अपहृत बच्चे आरिश गद्दी के पिता फिरदौस गद्दी के भाई फिरोज गद्दी के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उनका कुछ पैसा निकल रहा था। लेन-देन का विवाद था। इसी में मजदूरों ने बच्चे का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को लेकर मुर्शिदाबाद जाते और वहां से फोन कर अपने पैसे की मांग करते।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दीपावली ट्रेड फेयर 2025 में दिखा महिला उद्यमिता और वोकल फॉर लोकल का संगम, चैंबर भवन जमशेदपुर में शुभारंभ

इसके पहले ही जमशेदपुर पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी में देखा तो कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। इसी के हिसाब से पता लगाते हुए पुलिस टीम मुर्शिदाबाद पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपी फरार हो गए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि रामदास भट्टा से बच्चे का अपहरण कर पहले उसे चेपा पुल ले जाया गया। बच्चे को आइसक्रीम खिलाने और घुमाने के बहाने ले जाया गया था। बाद में चेपा पुल पर खड़ी स्कॉर्पियो से इस बच्चे को पटमदा होते हुए मुर्शिदाबाद ले जाया गया था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply