Home > Crime > जमशेदपुर में आर्थिक तंगी के चलते कदमा के दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जमशेदपुर में आर्थिक तंगी के चलते कदमा के दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Kadma Suicide) कर ली है। युवक का नाम सद्दाम है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बुधवार दोपहर बाद लगभग ढाई बजे की बताई जा रही है।

बताते हैं कि सद्दाम की उम्र लगभग 28 साल थी। वह दिव्यांग था। उसका एक हाथ छोटा था। इसके चलते उसे काम नहीं मिल रहा था। इन दिनों वह आर्थिक तंगी का शिकार था। इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने कमरा बंद कर पंखे से लटक कर फांसी (Kadma Suicide) लगाई। फांसी लगाने के लिए वह बाजार से नायलॉन की नई रस्सी भी लाया था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

सद्दाम अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता था। उसकी मां का कहना है कि जब काफी देर तक सद्दाम नजर नहीं आया। तो उसने उसकी खोजबीन भी शुरू की। तब पता चला कि घर का एक कमरा अंदर से बंद है। बाद में पड़ोसियों को बुलाकर उसका दरवाजा तोड़ा गया, तो लोगों ने देखा कि अंदर सद्दाम की लाश लटक रही है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply