Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में गौतम बुद्ध थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने किया उद्घाटन+ VDO

जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में गौतम बुद्ध थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने किया उद्घाटन+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर की ओर से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया।

मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा एकता और आस्था का पर्व है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस, कानपुर एफआईआर पर विरोध, बरेली तक गूंजा विवाद+ VDO

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सदस्य डॉ. परितोष सिंह, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भाजपा नेता बबुआ सिंह, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इस वर्ष पंडाल का मुख्य आकर्षण गौतम बुद्ध थीम है, जो शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देती है। समिति अपना 57वां वार्षिकोत्सव मना रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।

समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आह्वान किया गया कि वे परिवार सहित पधारकर माँ दुर्गा की आराधना करें और पुण्यलाभ प्राप्त करें।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply