Home > Crime > बागबेड़ा में गाली गलौज के बाद मारी गई थी पोपो मुंडा को गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, किशोर भी पकड़ा गया, पिस्टल बरामद + VDO

बागबेड़ा में गाली गलौज के बाद मारी गई थी पोपो मुंडा को गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, किशोर भी पकड़ा गया, पिस्टल बरामद + VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में 17 सितंबर की शाम हुए गोलीकांड (Bagbera Firing) का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बादल समासी (21) और उसके साथ एक किशोर को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों की पोपो मुंडा से गाली गलौज हुई थी। इसी के बाद पोपो मुंडा को गोली मारी गई।

(Bagbera Firing) घटना की रात करीब साढ़े सात बजे मोहल्ले के ही पोपो मुण्डा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और विधि व्यवस्था डीएसपी की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था की बनी रणनीति, केंद्रीय समिति और परिवहन विभाग की हुई मीटिंग

गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने गांधी नगर स्थित बादल समासी के घर पर छापामारी की। इस दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया और एक देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

गिरफ्तार बादल समासी के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 98/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया केस दर्ज किया है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, अवर निरीक्षक जेवियर होरो, अवर निरीक्षक आलोक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार और सुनील कुमार यादव शामिल थे।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply