Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन : खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक हटाया गया अतिक्रमण+VDO

जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन : खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक हटाया गया अतिक्रमण+VDO

Jamshedpur : खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान (Jamshedpur Encroachment Drive) चलाते हुए बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे बनी अस्थायी और कच्ची-पक्की दुकानों को हटाया गया।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाना और लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से राहत दिलाना है। लंबे समय से सड़क किनारे दर्जनों दुकानों और ठेलों ने कब्जा जमा रखा था, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही थी। खासकर दफ्तर और स्कूल-कॉलेज के समय घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में झारखंड आन्दोलनकारियों का धरना, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा और पुनर्वास की उठी मांग+VDO

कार्रवाई से पहले दुकानदारों को चार दिन का नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद आज सीआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में अस्थायी ढांचे तोड़े गए और अंचल कार्यालय के गेट तक फैला अतिक्रमण (Jamshedpur Encroachment Drive) हटाया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की कार्रवाई होगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित रह सके।

स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि अब जाम की समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। वहीं प्रभावित दुकानदारों ने आजीविका पर संकट की चिंता जाहिर की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply